Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगत सिंह नेगी के बयान पर भाजपा का हमला, 23 नवंबर को हमीरपुर में होगा प्रदर्शन

Summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के ऑपरेशन सिंदूर और सेना को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका अपनी जुबान पर कोई नियंत्रण नहीं है। वह सुर्खियों में बने रहने के लिए आए दिन विधानसभा के भीतर और बाहर विवादित बयानबाजी करते रहते हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रालयों की चाबी अपने पास रखी हुई है और जगत सिंह नेगी के पास कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से मंत्री खाली समय में अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। बन्याल ने कहा कि मंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और सार्वजनिक मंचों पर सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बन्याल ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के बयान से देश की सेना के प्रति कांग्रेस नेताओं की सोच उजागर होती है। उन्होंने कहा कि सेना देश की सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है तथा उसके बारे में किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बन्याल ने घोषणा की कि राजस्व मंत्री के बयान के विरोध में 23 नवंबर को हमीरपुर के रानी झांसी पार्क में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। भाजपा की मांग है कि मंत्री अपने बयान के लिए जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दें। बन्याल ने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.