Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगत सिंह नेगी के बयान पर भाजपा को नरेश चौहान का जवाब, विपक्ष को बताया मुद्दाविहीन

Summer express, शिमला (संजू)। हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजस्व मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दे रही है। विपक्ष के पास प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह सेना और देश के नाम पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के वॉकआउट को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

नरेश चौहान ने कहा कि देश और सेना के प्रति सम्मान किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। देश का प्रत्येक नागरिक अपनी सेना और राष्ट्र का सम्मान करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को यह अधिकार किसने दिया है कि वह किसी को देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान का प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि देश और सेना के प्रति किसी को भी भाजपा से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।

चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले एक साल से हिमाचल प्रदेश में मुद्दाविहीन है। विपक्ष के पास सरकार या किसी मंत्री के खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि अब जगत सिंह नेगी के बयान को लेकर आंदोलन किया जा रहा है और उनके इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने इसे विपक्ष की राजनीतिक विफलता बताया।

उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा में जगत सिंह नेगी ने अपनी बात रखी थी, उस दिन विपक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई, लेकिन अगले दिन अचानक इसे सेना के अपमान का मुद्दा बना दिया गया। चौहान ने कहा कि नेगी अपनी बात मजबूती से रखते हैं और जो उन्हें सही लगता है, उसे स्पष्ट रूप से कहते हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, जाति, मंदिर-मस्जिद, देश और सेना के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति अब ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के ऐसे राजनीतिक तरीके अब जनता के सामने उजागर हो चुके हैं और इससे पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि सदन का मुख्य उद्देश्य विधायी कार्य करना, जनहित से जुड़े सवालों के जवाब लेना और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करना है। यदि विपक्ष सरकार को घेरना चाहता है तो उसे तथ्यों के साथ सदन के भीतर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन से वॉकआउट कर बाहर नारेबाजी करना केवल प्रचार पाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि जब पूरी सरकार शिमला से धर्मशाला पहुंची है और सत्र के आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो सदन में गंभीरता से कामकाज होना चाहिए। विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

सुबह की सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, टोंग-लेन ट्रस्ट में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह धर्मशाला में अपनी नियमित सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट का दौरा किया और संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट परिसर में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं...

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.