Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडोनेशिया की कैंडी फैक्टरी में भीषण आग, मलबे से मिले मानव अवशेष, 34 कर्मचारी लापता

Summer express, जकार्ता। इंडोनेशिया में एक कैंडी फैक्टरी में लगी भीषण आग के बाद राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। लापता 34 कर्मचारियों की तलाश में जुटे बचाव दल ने रविवार को कई मानव अवशेष निकाले, जिन्हें 24 बॉडी बैग में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद अवशेषों और शरीर के अंगों की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मृतकों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

यह हादसा बांटेन प्रांत के सेरांग जिले में स्थित पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया कैंडी फैक्टरी में हुआ। शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नजदीक स्थित है। रविवार तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन इमारत के कुछ हिस्सों में पहुंचना अब भी मुश्किल बना हुआ था।

बांटेन खोज एवं बचाव एजेंसी के संचालन अधिकारी रिज्की द्वियांतो ने बताया कि आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी घटनास्थल पर दमकलकर्मी अभियान में जुटे हुए थे। आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 15 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं। राहत एवं बचाव अभियान में पुलिस, सेना, इंडोनेशियाई रेड क्रॉस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें भी शामिल रहीं।

आग से फैक्टरी की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। परिसर में चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ था, जिसके बीच बचाव दल लापता कर्मचारियों की तलाश कर रहा था। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में बचने वाले कुछ कर्मचारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर लगी एक कूलिंग यूनिट से शुरू हुई थी।

यह फैक्टरी मिल्किता ब्रांड के तहत कैंडी और स्नैक उत्पाद तैयार करती है। कंपनी के उत्पाद इंडोनेशिया के अलावा दुनिया के 40 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीवन विजय ने रविवार को सेरांग में अधिकारियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि हादसे के समय फैक्टरी परिसर में करीब 300 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से लगभग 65 कर्मचारी आग से प्रभावित क्षेत्र में होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तक 24 कर्मचारी सुरक्षित अपने घर लौट चुके थे। कंपनी ने लापता कर्मचारियों के परिजनों की सहायता और उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है।

कंपनी प्रमुख ने कहा कि इस दुखद घटना से प्रबंधन बेहद चिंतित है और प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि फैक्टरी में स्थानीय दमकल विभाग के सहयोग से नियमित रूप से आपातकालीन निकासी और सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जाते थे। परिसर में पर्याप्त निकासी मार्ग और अग्नि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध थे।

अधिकारियों की ओर से रविवार देर रात जारी जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय प्रभावित क्षेत्र में 63 लोगों के मौजूद होने की आशंका थी। इनमें से 29 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। घायलों में पांच कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 34 कर्मचारी अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

इंडोनेशिया में पिछले कुछ वर्षों के दौरान औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन हादसों ने देश की फैक्टरियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कौल नेगी के SC प्रमाणपत्र पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2022 का आदेश निरस्त.. पीएस ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/शिमला/संजू-: रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रामपुर तहसील से वर्ष 2022 में जारी किए गए उनके अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के मामले...

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.