Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांडव उत्सव की तैयारियां पूरी, पड्डल मैदान में सजेगा व्यापारिक मेला…व्यापारियों के विरोध पर मेयर ने दिया गोलमोल जवाब

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में 24 नवंबर को मांडव उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर निगम मंडी की ओर से उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याओं और व्यापारिक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता कर उत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

मेयर सुमन ठाकुर ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मांडव उत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सबसे पहले बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा पड्डल मैदान स्थित पांडव शिला पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। पांडव शिला में हवन-यज्ञ, पूजन, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।मेयर ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में शहर के लोगों, स्कूली बच्चों, महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। सभी की सहभागिता से मांडव उत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। वहीं, शाम के समय पड्डल मैदान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

व्यापारिक मेले को लेकर व्यापारियों में नाराजगी

मांडव उत्सव के तहत 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक पड्डल मैदान में व्यापारिक मेले का आयोजन भी प्रस्तावित है। हालांकि, स्थानीय व्यापारी इस मेले का विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे मांडव उत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के पक्ष में हैं, लेकिन व्यापारिक मेले से स्थानीय कारोबार प्रभावित होता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।पत्रकार वार्ता के दौरान जब मेयर सुमन ठाकुर से व्यापारियों के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने के बजाय कहा कि व्यापारी उनके भाई-बंधु हैं और नगर निगम हमेशा उनके साथ खड़ा है। ऐसे में व्यापारियों के विरोध के बीच व्यापारिक मेले को लेकर नगर निगम का रुख चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

मांडव उत्सव की तैयारियां पूरी, पड्डल मैदान में सजेगा व्यापारिक मेला…व्यापारियों के विरोध पर मेयर ने दिया गोलमोल जवाब

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में 24 नवंबर को मांडव उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर निगम मंडी की ओर से उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याओं और व्यापारिक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। नगर निगम मंडी की मेयर...

पातड़ां-समाना मार्ग पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर: महिला की मौत, नौ घायल

Summer express, पटियाला। पातड़ां-समाना मार्ग पर गांव प्रेम सिंह वाला के नजदीक सोमवार सुबह एक कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...

मोदी और बालेन शाह ने एक-दूसरे को भेंट किए खास उपहार, दिखी भारत-नेपाल की सांस्कृतिक विरासत

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक से पहले दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुए विशेष उपहारों के...

कौल नेगी के SC प्रमाणपत्र पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2022 का आदेश निरस्त.. पीएस ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/शिमला/संजू-: रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रामपुर तहसील से वर्ष 2022 में जारी किए गए उनके अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के मामले...

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.