Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुआ ने छह साल के अनाथ भतीजे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर रेस्क्यू

Summer express, भिवानी। गांव लेघा भानान में छह वर्षीय बच्चे के साथ उसकी बुआ की ओर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बुआ के घर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी बुआ के पास रह रहा था। बुआ गांव में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती है और विधवा बताई जा रही है। आरोप है कि महिला ने 100 रुपये चोरी होने के शक में अपने छह वर्षीय भतीजे की डंडों से बुरी तरह पिटाई की। मारपीट के दौरान बच्चा लगातार चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन महिला उसे पीटती रही।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे गो रक्षा दल के सदस्यों तक पहुंचाया। वीडियो सामने आने के बाद गो रक्षा दल के ग्रामीण अध्यक्ष बिजेंद्र रक्षक सहित दुर्गा शक्ति ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप के सदस्य सक्रिय हुए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और बच्चे को वहां से सुरक्षित निकालने में मदद की।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा मूल रूप से हांसी का रहने वाला है। माता-पिता की मृत्यु के बाद उसे करीब तीन साल पहले बुआ के पास रहने के लिए लाया गया था। पड़ोसियों का कहना है कि महिला पहले भी बच्चे के साथ मारपीट करती थी। फिलहाल पुलिस ने बुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बुआ ने छह साल के अनाथ भतीजे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर रेस्क्यू

Summer express, भिवानी। गांव लेघा भानान में छह वर्षीय बच्चे के साथ उसकी बुआ की ओर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बुआ के घर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने आरोपी...

हिसार में सिक्सलेन रोड निर्माण पर विवाद, क्लॉथ मार्केट के व्यापारी कर रहे विरोध

Summer express, हिसार। शहर के पुराने दिल्ली रोड को सिक्सलेन बनाने की परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। क्लॉथ मार्केट की ओर...

करनाल में छह हजार रुपये के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल शहर में छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद दो युवकों ने लोहे के कड़े से पीड़ित के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना...

पंजाब में मौसम रहेगा साफ: धुंध और बारिश का अलर्ट नहीं, कई शहरों में AQI 200 पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से धुंध को लेकर जारी यलो अलर्ट से अब राहत मिल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न तो धुंध और न ही बारिश को...

लखीसराय में कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत और चार घायल

Summer express, लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुणसागर के पास उस समय हुआ, जब कार और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.