Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

नई दिल्ली | कंप्यूटर की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो ने नया जियो-पीसी लॉन्च किया है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है। जो आपके घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को पलभर में हाईएंड पर्सनल कंप्यूटरमें बदल सकता है। जिन ग्राहकों के पास जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर के कनेक्शन हैं, उन्हें जियो-पीसी का इस्तेमाल करने के लिए मंथली प्लान लेना होगा। नए उपयोगकर्ता इस सेवा का एक महीने के लिए मुफ़्त उपयोग कर सकेंगे।

क्लाउड कंप्यूटिंग में यह देश का पहला ‘पे-एज़-यू-गो मॉडल’ है, यानी जितना इस्तेमाल करो उतना पेमेंट करो। कंपनी ने इस सेवा के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं रखा है। ग्राहक को रखरखाव का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता। किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के अपग्रेड की आवश्यकता भी नहीं होगी। बस प्लग इन करें, साइन अप करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।

कंपनी का दावा है कि क्लाउड बेस्ड जियो-पीसी काफी ताकतवर है। इसकी प्रोसेसिंग क्षमता भी शानदार है और यह रोजमर्रा के कामकाज के साथ गेमिंग और ग्राफिक रेंडरिंग जैसे हाईएंड काम भी आसानी से संभाल सकता है। जियो-पीसी जैसी क्षमता वाला कंप्यूटरबाजार में 50 हजार रु से अधिक का मिलता है। दूसरी तरफ जियो-पीसी के प्लान 400 रु प्रतिमाह से शुरू होते हैं। यानी 400 रु प्रतिमाह चुका कर ग्राहक 50 हजार तक की एकमुश्त रकम बचा सकता है। सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सभी प्रमुख AI टूल्स, एप्लिकेशन्स और 512 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी।

दुनिया भर के यूजर्स के बीच मशहूर ‘अडोबी एक्सप्रेस’ को जियो-पीसी के ग्राहक मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। ‘अडोबी एक्सप्रेस’ दरअसल एक डिज़ाइन और एडिटिंग टूल है। इसके लिए जियो-पीसी ने अडोबी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

 जियो-पीसी को इस्तेमाल भी काफी आसान है। ज्यादातर घरों में जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर का सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट रहता है। करना बस यह है कि कीबोर्ड और कंप्यूटरमाउस के तारों को सीधा जियो सेटटॉप बॉक्स से जोड़ दें। मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप को लॉन्च करें, लॉग इन करें और हो गया जियो-पीसी तैयार।

जियो-पीसी किफायती होने के साथ सुरक्षित कम्प्यूटिंग भी मुहैया कराता है। जियो-पीसी नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा देता है, यह वायरस, मैलवेयर और हैकिंग-प्रूफ है। शॉपिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्राम होम, फोटो , वीडियो जैसा ग्राहक का पर्सनल डेटा सुरक्षित तरीके से क्लाउड में स्टोर रहता है। जिसे एक क्लिक पर एक्सेस किया जा सकता है। यूजर अपनी जरूरतों और प्लान के हिसाब से जियो-पीसी के क्लाउड स्टोरेज को बढ़ा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से सजेगा महिला क्रिकेट का रोमांच, चार टीमें लेंगी हिस्सा

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।...

धर्मशाला में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के शौर्य की गाथा का गवाह

1965 के भारत-पाक युद्ध और चविंडा की लड़ाई की याद दिलाता है टैंक स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित टैंक को देखने पहुंचते हैं पर्यटक, झुकी हुई तोप बनी आकर्षण का केंद्र राहुल चावला, धर्मशाला-:वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता...

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.