तमिल | तमिल फिल्म इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब अभिनेता और निर्माता डॉ. श्रीनिवासन को करोड़ों की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया। पावर स्टार कहे जाने वाले श्रीनिवासन पर एक कंपनी को 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।
EOW की जांच में सामने आया कि उन्होंने 2010 में ब्लू कोस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से खुद को वित्तीय सलाहकार बताकर विश्वास में लिया और 0.5% प्रोसेसिंग फीस यानी 5 करोड़ रुपये मांगे। कंपनी ने रकम दे दी, लेकिन लोन न मिला और न ही पैसे वापस किए गए। उल्टा, चेक भी बाउंस हो गया।
रकम श्रीनिवासन और उनकी पत्नी के खातों में ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल उन्होंने व्यक्तिगत और फिल्मी खर्चों के लिए किया। इसके अलावा चेन्नई में भी उन पर 6 और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
दिल्ली EOW ने उन्हें चेन्नई के गोल्डन ट्रेजर अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। वह इससे पहले भी 2013 और 2017 में ठगी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं, लेकिन जमानत के बाद फरार हो गए थे। अब उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है।अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या तमिल इंडस्ट्री का ये ‘पावर स्टार’ कानून के शिकंजे से बच पाएगा या नहीं।