Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

7 करोड़ की हेरोइन का सौदागर दिल्ली से दबोचा, लंबे वक्त से था फरार

अंबाला | लंबे समय से अंबाला पुलिस को चकमा दे रहे नशा तस्कर लखन को आखिरकार सीआईए-1 टीम ने दिल्ली से दबोच लिया है। लखन पर करीब 7 से 8 मामलों में संगीन आरोप हैं और वह हाल ही में पकड़ी गई 7 करोड़ रुपये की हेरोइन की बड़ी खेप का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लखन नशे की बड़ी खेप दिल्ली से मंगवाकर हरियाणा व आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस के लिए वह एक लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।

सीआईए-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि लखन की निशानदेही पर एक और नशा तस्कर शिवम चड्ढा को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा था।

लखन की गिरफ्तारी से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिले, विधानसभा विवाद पर सौंपा ज्ञापन

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की।...

अंबाला के अधूरे प्रोजेक्ट और टूटी सड़कों पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला शहर। अंबाला में अधूरे विकास कार्यों और खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर की ओर से चलाए जा रहे ‘सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी अंबाला की लड़ाई’ अभियान के दूसरे दिन धरना दिया गया। इस दौरान...

ऊना में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में लगातार बने गर्म मौसम और बढ़ी हुई उमस को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 1 सितंबर, 2026 से ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया है।...

रिटायरमेंट के दिन बिजली निगम के SE गीतू राम की संदिग्ध मौत, बेटियों ने उठाए सवाल

Summer express ,करनाल। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम की रिटायरमेंट के दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनका शव सोमवार सुबह करनाल के सेक्टर-9 स्थित आवास से निकलने के कुछ समय बाद डीएवी स्कूल के पास खड़ी कार में...

बुढ़ापा पेंशन कटौती के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, आईना लेकर सरकार पर साधा निशाना

Summer express , सोनीपत। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और सत्यापन के नाम पर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए हाथ में आईना लेकर विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.