7 August, 2025
बॉलीवुड में एक नई ताजगी लाने वाली फिल्म ‘निशानची’ इस 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्य ठाकरे अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, वो भी डबल रोल में, जो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा।
फिल्म में उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को अजय राय और रंजन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन किया है चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने, जबकि कहानी लिखी है प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर।अगर आप एक्शन, ह्यूमर और ट्विस्ट्स से भरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘निशानची’ जरूर देखें।