Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छता के दूत बने बच्चे, ‘वैली ऑफ एनिमल’ में चलाया जागरूकता अभियान

Chandigarh, 8 August

 नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा वीरवार को सेक्टर-49 स्थित ‘वैली ऑफ एनिमल’ पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं — ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी — का विशेष सहयोग रहा।

“स्वच्छ युवा दूत-ए ब्रिगेड फ़ॉर क्लीनलीनेस” के तहत लगभग 50 बच्चों ने पार्क में सफाई कर कचरा एकत्रित किया और उसे नगर निगम की गार्बेज कलेक्शन गाड़ी में डाला। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद स्थानीय लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने की अपील की।अभियान में एरिया पार्षद राजिंदर शर्मा, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला, डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के प्रतिनिधि, नगर निगम के मेडिकल अफसर ऑफ हेल्थ विभाग की टीम और सफाई मित्रों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर पार्क की सफाई की और नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

पार्षद राजिंदर शर्मा ने लोगों से स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की और कहा, “हम सभी का कर्तव्य है कि अपने शहर को साफ और सुंदर बनाएं। जिस तरह ये बच्चे स्वच्छता में योगदान दे रहे हैं, हम सभी को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के फादर रेजी टॉम ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा जनजागरूकता फैलाना सराहनीय कदम है।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा, “नगर निगम लगातार शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए कार्यरत है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सहयोग करें और अपने वार्ड को आदर्श बनाएं। खुले में कचरा न डालें और कचरे का निपटान निगम की गाड़ियों के माध्यम से करें।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि हम पहले से साफ की गई जगहों पर दोबारा कचरा डालते हैं, तो हम अपने ही प्रयासों को विफल कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ बनाए रखना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.