Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का आरोप…आपदा राहत में भेदभाव कर रही सुक्खू सरकार, चहेतों को मिल रही प्राथमिकता

Mandi, Dharamveer

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशि और बजट जारी करने को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है।

पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों से विपक्षी दलों के नेता चुने गए हैं, वहां राहत फंड जारी नहीं किया जा रहा है। वहीं सरकार अपने चहेते नेताओं के क्षेत्रों के लिए वीडियो कॉल पर ही करोड़ों की घोषणाएं कर रही है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सराज क्षेत्र में स्वयं जाकर स्थिति देखने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस राहत नहीं दी। जबकि एक छोटे पुल के टूटने पर वीडियो कॉल के जरिए 10 लाख की घोषणा कर दी गई। यह मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि सराज में आपदा को आए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक ग्रामीण स्तर की सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। सेब की फसल खराब हो रही है और किसान उसे पीठ पर ढोने को मजबूर हैं।उन्होंने विभागीय नुकसान का ब्योरा देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग को 500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने मात्र 2 करोड़ का प्रावधान किया। जल शक्ति विभाग को 300 करोड़ का नुकसान हुआ और वहां भी केवल 2 करोड़ दिए गए। बिजली विभाग का नुकसान 50 करोड़ का हुआ है, जबकि इसके लिए एक करोड़ भी नहीं दिए गए।जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे साफ है कि सरकार आपदा राहत में भी भेदभाव कर रही है, जो किसी भी लिहाज से उचित नहीं है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.