Facebook-f Youtube X-twitter

अटल आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी शिफ्टिंग पर सियासी घमासान, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार को घेरा

Shimla, Sanju

अटल आयुर्वेदिक एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट शिफ्ट करने का मामला अब विधानसभा में गरमा गया है। आपदा पर चर्चा के दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और मंडी के लोगों को आपस में बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में काम केवल कुछ चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही हो रहा है। गांधी ने तंज कसते हुए इसे “लालू-राबड़ी की सरकार” की तरह पति-पत्नी की सरकार बताया।उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है और सरकार से मांग की है कि यूनिवर्सिटी शिफ्ट करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। अगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही तो बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर कोर्ट का सहारा भी लेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.