अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार देर रात पुलिस थानों में फेरबदल किया। इस दौरान 6 थाना प्रभारियों (SHO) का तबादला किया गया है।
नए SHO की नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- सुनीता ढाका, जो पहले महिला सुरक्षा सेल की SHO थीं, अब अंबाला शहर सेक्टर-9 थाने की SHO होंगी।
- धर्मबीर को बलदेव नगर थाने का SHO बनाया गया है। इससे पहले वह अंबाला शहर सेक्टर-9 में तैनात थे।
- महेंद्र सिंह अब साइबर थाने (SP ऑफिस के पास) के SHO होंगे। वे पहले मुलाना थाने के प्रभारी थे।
- धर्मबीर (पूर्व साइबर थाना प्रभारी) को बराड़ा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
- सतविंद्र कौर को महिला सुरक्षा सेल का नया SHO नियुक्त किया गया है।
- प्रमोद कुमार को मुलाना थाने का SHO बनाया गया है। वे पहले बराड़ा थाने के SHO थे।
एसपी ने बताया कि यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा थानों के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।