Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में यमुनानगर के दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ी पर चलीं दर्जनभर गोलियां, एक घायल

यमुनानगर । यमुनानगर जिले के छछरौली कस्बे के गांव जाटोंवाला के दो युवकों पर देर रात अंबाला में जानलेवा हमला हुआ। चंडीगढ़ जा रहे युवकों की स्विफ्ट कार पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में गाड़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा और युवक शाहरुख को सिर व गर्दन पर गोली के छर्रे लगे हैं। हालांकि वह और उसका साथी किसी तरह जान बचाकर गांव लौटने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक शाहरुख अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह शहजादपुर (अंबाला) के पास पहुंचा, तो एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उस पर अचानक गोलियां बरसाई जाने लगीं। शाहरुख के अनुसार फायरिंग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में कार पर करीब एक दर्जन राउंड फायर किए गए।

घायल शाहरुख बचकर गांव लौटा

फायरिंग में शाहरुख को सिर और गर्दन पर छर्रे लगे, जबकि हमलावरों ने उसकी कार के टायर भी पंचर कर दिए। इसके बावजूद शाहरुख किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहा और सीधे गांव पहुंचकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

हमले में वन विभाग के कर्मियों पर शक

शाहरुख ने प्रारंभिक बयान में शक जताया है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उस पर फायरिंग की गई है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य खंगाल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई वाहन जलकर राख

Summer express,आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान हुआ। आग ने देखते ही देखते पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट...

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.