Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद रेलवे स्टेशन पर ‘स्वदेशी संकल्प रैली’: आत्मनिर्भर भारत के लिए जन-जागरूकता अभियान तेज

Jind, 30 November

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विज़न को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हर घर स्वदेशी अभियान’ को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में जींद रेलवे स्टेशन पर आज ‘स्वदेशी संकल्प रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम जनता को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना था।

भारतीय जनता पार्टी जींद के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम स्टेशन परिसर में पहुंची और यात्रियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय उद्यमियों का समर्थन करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान देने का आग्रह किया। ढुल ने कहा कि विकसित भारत @2047 का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने में अपनी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार के नेतृत्व में रेलवे, परिवहन और अवसंरचना विकास में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत, नए रेल मार्गों का विस्तार, स्टेशन पुनर्विकास एवं बेहतर कनेक्टिविटी जैसे कदमों ने देश की रफ्तार को नई दिशा दी है। भविष्य में यह विकास और अधिक गति पकड़ेगा तथा भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र धवन, डॉ. मदन लाल गोयल, प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ गौरव भारद्वाज, जिला आईटी प्रमुख विकास श्योकंद, रामफल मोरखी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि स्वदेशी उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.