Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

GAV इंटरनेशनल स्कूल में ‘नमस्तुभ्यं’ वार्षिक महोत्सव: संस्कृति, आध्यात्मिकता और उमंग का अद्भुत संगम

Gurugram, 30 November-:सेक्टर-89 स्थित GAV इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े ही उत्साह, भव्यता और पारंपरिक रंग-रूप के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “नमस्तुभ्यं” रखी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और देशभक्ति के भाव से जोड़ना था। पूरे परिसर में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें महाभारत फेम अर्जुन, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा, नृत्य, संगीत और पौराणिक कथाओं की झलक को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की और कार्यक्रम के हर चरण पर उत्साह देखते ही बना।

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने बच्चों के प्रदर्शन और स्कूल के प्रयासों की प्रशंसा की, वहीं उद्योगपति बी.आर. सीकरी ने भी विद्यार्थियों की ऊर्जा और स्कूल के आयोजन कौशल को सराहा।
स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने कहा कि GAV इंटरनेशनल स्कूल केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पर ही नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर भी समान ध्यान देता है। मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कौशिक ने बताया कि “नमस्तुभ्यं” थीम बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सफल प्रयास है।कार्यक्रम उस समय अपने चरम पर पहुंच गया जब मंच पर पहुंचे एम.डी. देसी रॉकस्टार ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से माहौल को रोमांचक बना दिया। दर्शकों की तालियों और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।अतिथियों ने भी स्कूल की आयोजन क्षमता और बच्चों की मेहनत की प्रंशसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.