Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कपड़ा मार्केट में रेमंड्स होलसेल स्टोर में आग, दमकल ने काबू पाया

अंबाला। शहर के भीड़भाड़ वाले कपड़ा मार्केट में अचानक आग लग गई। घटना श्री चिंता हरण महादेव मंदिर के पास स्थित रेमंड्स ब्रांड की होलसेल विकास एजेंसी के दूसरे तल पर हुई। उस समय प्रथम तल की दुकान में कर्मी ग्राहकों को अटेंड कर रहे थे।

कर्मियों ने अचानक धुआं देखा, जो ऊपर के तले रखे भारी स्टॉक से निकल रहा था। जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो स्टॉक धू-धूकर जल रहा था, जिससे मार्केट में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि द्वितीय तल के दरवाजे खोलना भी मुश्किल हो गया।

दमकल विभाग को सूचना दी गई। लगभग 10 मिनट में चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पांचवीं गाड़ी कैंट से मंगाई गई। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकान के मालिक विशाल जैन लंबे समय से रेमंड्स ब्रांड के कपड़ों के डीलर और होलसेल विक्रेता हैं। भारी स्टॉक होने के कारण आग बुझाने में दमकल टीम को कठिनाई हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है।

आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और बाजार खाली हो गया। घटनास्थल के पास मोबाइल टावर भी था, जिसकी लाइटें बंद हो गईं। आग नियंत्रण में आ गई थी, लेकिन कपड़े बार-बार भभक रहे थे, जिससे अंतिम काबू पाने में टीम को करीब 30 मिनट और लगे।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पहली मंजिल और आसपास की दुकानों तक नहीं फैली। कपड़ा मार्केट में बिजली लगभग दो घंटे बाधित रही। बताया जा रहा है कि स्टॉक का बीमा एसबीआई से करवाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.