Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र: CM नायब सैनी 2 मार्च को पेश करेंगे सवा लाख करोड़ का बजट

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी 2 मार्च को वर्ष 2026-27 के लिए लगभग सवा लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश करेंगे। यह बजट पिछले वर्षों के मुकाबले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के विकास और विभिन्न विभागों के लिए महत्वपूर्ण आवंटन शामिल है।

सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कार्य सलाहकार समिति की पहली रिपोर्ट सदन में पेश कर संभावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। सलाहकार समिति की सिफारिश के अनुसार, बजट प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। इसके बाद वित्त मंत्री सदन में बजट पर विस्तृत जानकारी देंगे।

बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा 5 मार्च से शुरू होगी, जो चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। 10 से 13 मार्च तक विभागीय स्थायी समितियां प्रस्तावित खर्च और आवंटन पर विस्तार से विचार करेंगी। इन समितियों की रिपोर्ट 16 मार्च को सदन में रखी जाएगी। 17 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा जवाब देने के बाद बजट पर चर्चा और मतदान होगा। इसी दिन विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा।

सत्र की शुरुआत ,राज्यपाल के अभिभाषण से हुई थी। इसके बाद 23 से 27 फरवरी तक प्रश्नकाल, शून्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर सामान्य चर्चा होगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा जवाब और धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान होगा।

वर्ष 2025-26 के अनुपूरक अनुमान (तीसरी किस्त) 26 फरवरी को प्रस्तुत किए जाएंगे और उसी दिन उस पर चर्चा और मतदान होगा। बैठक का समय अलग-अलग रहेगा, कुछ दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे और कुछ दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

विशेष रूप से 10 से 13 मार्च तक विभागीय समितियों की बैठकें अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि इन्हीं में विभिन्न विभागों के खर्च और प्रस्तावित आवंटन की गहन समीक्षा होगी। 18 मार्च को प्रश्नकाल के साथ निरंतर बैठक और अनिश्चितकालीन स्थगन प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैलिफोर्निया सड़क हादसे में हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, केमिकल ट्रक में लगी आग

Summer express,कैथल । जिले के गांव बाकल से दुखद खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह की जलकर मौत हो गई। हादसे में केमिकल से लदे ट्रक में आग लगने से वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत...

ओमान सागर में अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ड्रोन हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गरमाए

Summer express, तेहरान | ओमान सागर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज को जब्त किए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैन्य जहाजों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना...

पंजाब में मौसम बदला, बादलों से तापमान में गिरावट; हल्की बारिश के आसार

Summer express, पठानकोट | पंजाब के पठानकोट सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम...

रोहतक में महिला की हत्या से सनसनी, पड़ोसी विवाद में देवर पर आरोप

Summer express,रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में भेजा गया है।...

बहादुरगढ़ के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: पानीपत में हत्या कर नहर में फेंका शव, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Summer express, बहादुरगढ़ | हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग की गुमशुदगी के मामले ने हत्या का सनसनीखेज रूप ले लिया है। मांडौठी गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की हत्या कर उसके शव को पानीपत में नहर में फेंकने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.