Facebook-f Youtube X-twitter

पानीपत में पारिवारिक विवाद से हड़कंप : पिता पर मारपीट और यौन शोषण के आरोप, बेटी ने बयान बदले

Summer express,पानीपत । इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पिता द्वारा मारपीट किए जाने के बाद बेटी ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। हालांकि, बाद में मेडिकल जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान युवती ने अपने आरोपों से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति शराब के नशे में घर में मारपीट करता है और बड़ी बेटी के साथ एक साल से गलत हरकतें कर रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी धमकी देता था कि यदि किसी को बताया गया तो वह परिवार को जान से मार देगा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल में युवती ने यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने दोबारा थाने में बयान दर्ज किए, जहां युवती ने स्पष्ट किया कि उसके पिता द्वारा किसी प्रकार का यौन शोषण नहीं किया गया है। उसने केवल यह आरोप लगाया कि पिता शराब के नशे में आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे परेशान होकर यह शिकायत दी गई थी।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैलिफोर्निया सड़क हादसे में हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, केमिकल ट्रक में लगी आग

Summer express,कैथल । जिले के गांव बाकल से दुखद खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह की जलकर मौत हो गई। हादसे में केमिकल से लदे ट्रक में आग लगने से वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत...

ओमान सागर में अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ड्रोन हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गरमाए

Summer express, तेहरान | ओमान सागर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज को जब्त किए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैन्य जहाजों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना...

पंजाब में मौसम बदला, बादलों से तापमान में गिरावट; हल्की बारिश के आसार

Summer express, पठानकोट | पंजाब के पठानकोट सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम...

रोहतक में महिला की हत्या से सनसनी, पड़ोसी विवाद में देवर पर आरोप

Summer express,रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में भेजा गया है।...

बहादुरगढ़ के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: पानीपत में हत्या कर नहर में फेंका शव, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Summer express, बहादुरगढ़ | हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग की गुमशुदगी के मामले ने हत्या का सनसनीखेज रूप ले लिया है। मांडौठी गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की हत्या कर उसके शव को पानीपत में नहर में फेंकने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.