Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर विधवा से 24 लाख की ठगी, NIA-ATS अधिकारी बनकर डराया

Summer Express,फरीदाबाद। एनआईटी-3 क्षेत्र में एक विधवा महिला को साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसाकर करीब 24 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को एनआईए और एटीएस अधिकारी बताकर महिला को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने का डर दिखाया।

जानकारी के अनुसार,  महिला को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को पंचकूला पुलिस चौकी का इंस्पेक्टर बताया और कहा कि उसके नाम से गंभीर साइबर अपराध हुआ है, जिसके चलते गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस झूठे दावे से महिला बुरी तरह डर गई।

इसके बाद ठगों ने उसे लगातार वीडियो कॉल पर रखा और खुद को विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी बताकर पूछताछ करते रहे। इस दौरान महिला को लगभग 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया, यहां तक कि उसे बाथरूम जाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी।

ठगों ने दावा किया कि उसके मोबाइल नंबर से 500 से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं और आतंकवादी गतिविधियों में उसका इस्तेमाल हुआ है। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर उसे ‘केस सुलझाने’ के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया।

डर के चलते महिला ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर करीब 24 लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ठग और पैसे की मांग करते रहे।

जब आरोपियों ने और 98 हजार रुपये की मांग की, तो महिला ने अपने भाई से मदद मांगी। भाई ने कारण पूछा तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। परिजनों ने तुरंत उसे वीडियो कॉल काटने को कहा और पुलिस से संपर्क किया।

मामले की शिकायत के बाद एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताने वालों से सतर्क रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.