Summer express,रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में भेजा गया है।
पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका गांव रिठाल फोगाट निवासी बबलू की पत्नी थी। आरोप है कि उसकी हत्या बबलू के बड़े भाई जसबीर ने की है। बताया जा रहा है कि महिला पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान लेडीज संगीत में शामिल होने गई थी, इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसी छोटी सी बात पर विवाद बढ़ा और जसबीर ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।