Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने गंभीर बीमारियों वाली महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना में बढ़ाया पेंशन लाभ

, 11 January-:हरियाणा सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ में बड़ा सुधार किया है। अब तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और स्किल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।

पहले इन महिलाओं को इलाज के लिए हर महीने 3200 रुपये दिए जाते थे। नए संशोधन के अनुसार, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत इन्हें अतिरिक्त 2100 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसमें से 1100 रुपये सीधे बचत बैंक खाते में जमा होंगे, जबकि 1000 रुपये सावधि जमा (आरडी) खाते में रखे जाएंगे। सावधि खाता अधिकतम पांच साल तक चलेगा, हालांकि सरकार इसे कम अवधि के लिए भी निर्धारित कर सकती है।जो महिलाएं प्रति माह 1500 रुपये या उससे कम राशि लेना चाहती हैं, उनके लिए 500 रुपये बचत खाते में और 1000 रुपये आरडी खाते में जमा किए जाएंगे। यह राशि परिपक्वता पर ब्याज सहित उन्हें दी जाएगी।योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं, यदि उनके बच्चों ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हों। ध्यान रहे कि इसका लाभ केवल सरकारी स्कूलों की छात्राओं की माताओं को मिलेगा।

इसके अलावा, निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक कक्षा-स्तरीय दक्षता प्राप्त करने वाले छात्रों की माताएं और अपने बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने वाली माताएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं। हालांकि, तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पाएंगी।पेंशन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अब लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से फेस पहचान करानी होगी। यह कदम महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा और गंभीर बीमारियों के इलाज में उन्हें वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया

Summer express, मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा को नमन किया और एक मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। इस...

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

summer express, मंजूर पठान, चंबा। जिला चंबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.