Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया।

मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वतंत्रता दिवस संबोधन भी ऑनलाइन सुना।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डूहल भटवालां के उपप्रधान संजीव पंडित (शिब्बी भाई) के सौजन्य से विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों की देशभक्ति रैली रही। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाली और देशभक्ति के गीत गाते हुए भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इसके अलावा विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी हासिल की।

समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार ने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने, संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा देश की प्रगति और समाज के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

summer express, मंजूर पठान, चंबा। जिला चंबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण...

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी...

भिवानी नगर परिषद में वाइस चेयरमैन और क्लर्क के बीच विवाद, मारपीट के आरोप

Summer express, भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप बंटी और क्लर्क अंकित के बीच किसी काम को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। क्लर्क अंकित ने वाइस चेयरमैन पर मारपीट करने, दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना...

सोहना की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में आतंकी होने की सूचना से मचा हड़कंप

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। स्वतंत्रता दिवस के बीच गुरुग्राम के सोहना स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी परिसर में देर रात आतंकी होने की सूचना मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.