Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल,इस मांग को लेकर ठप रहा बैंकिंग कामकाज

Shimla, Sanju-:आज पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश की नौ बैंक यूनियनों ने भाग लिया। हड़ताल के चलते राज्य भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और आम जनता को बैंक से जुड़े कई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हड़ताल का मुख्य उद्देश्य बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना है। बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि अन्य सरकारी विभागों की तरह बैंकों में भी सप्ताह में केवल पांच दिन ही कार्य हो।इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस हिमाचल प्रदेश के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2015 से देशभर की बैंक यूनियनें UFBU के बैनर तले इस मांग को उठाती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस फोरम में अधिकारी वर्ग की पांच और कर्मचारी वर्ग की यूनियनें शामिल हैं, जिनसे जुड़े आठ लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज की हड़ताल में भाग ले रहे हैं।

नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश तथा अन्य शनिवारों को पूर्ण कार्य दिवस तय किया गया था। कोरोना काल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने लगातार दो वर्षों तक पूरे महीने कार्य किया और उसके बाद फिर पुराने सिस्टम को लागू किया गया। अब कर्मचारियों की मांग है कि बैंकों में भी सप्ताह में केवल पांच दिन ही कार्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी लगातार सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों को अब तक नजरअंदाज किया गया है। यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.