Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एम्स बिलासपुर में HRTC हादसे के घायलों का इलाज, डिप्टी सीएम ने जाना हाल

Bilaspur, Subhash

सरकाघाट में हुए भीषण बस हादसे के गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। वीरवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एम्स पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम जानी।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में इस दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताया और कहा कि सात लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि पांच घायलों, जिनमें एक नन्हीं बच्ची भी शामिल है, को एम्स बिलासपुर लाया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अन्य घायलों का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें भी एम्स शिफ्ट किया जाएगा।

हादसे की होगी विस्तृत जांच…डंगा धंसना हो सकता है कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सड़क धंसने (डंगा बैठने) के कारण हुआ, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी ताकि असल कारण सामने आ सके।मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वे जल्द सरकाघाट का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.