Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीवी सिंधु की दमदार शुरुआत..चाइना ओपन के पहले दौर में तोमोका मियाज़ाकी को हराया

24 July, 2025

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। उन्होंने दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी जापान की तोमोका मियाज़ाकी को कड़े मुकाबले में 21-15, 8-21, 21-17 से हराया। यह मुकाबला 62 मिनट तक चला।

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने मैच के बाद कहा, “यह मेरे लिए एक बहुप्रतीक्षित जीत थी। पहला राउंड बेहद अहम था। तीसरे गेम में शुरुआत से ही बढ़त बनाना जरूरी था, क्योंकि मुकाबला काफी करीबी था। दूसरे गेम में लय बनाना मुश्किल हो गया था, लेकिन तीसरे गेम में मैंने रणनीति पर टिके रहकर जीत सुनिश्चित की।सिंधु ने यह भी कहा, “ऐसे मैच जीतने से आत्मविश्वास बढ़ता है। कई बार मैं जीत के करीब आकर हार जाती हूँ, इसलिए इस जीत का मनोबल पर बड़ा असर होगा। अब ज़रूरी है कि मैं इस लय को बनाए रखूँ।”अब सिंधु का सामना युवा भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा से होगा, जिन्होंने 2022 ओडिशा मास्टर्स और 2023 अबू धाबी मास्टर्स में सुपर 100 खिताब जीते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.