Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून को लेकर नूरपुर प्रशासन सतर्क,लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-: मानसून के सक्रिय होते ही नूरपुर प्रशासन ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों के उफान जैसी स्थितियां सबसे बड़ी चुनौती होती हैं। इन्हीं जोखिमों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।उन्होंने बताया कि कंडवाल से भेड़खड्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्यस्थलों पर वर्षा का पानी जमा न होने पाए। साथ ही, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी करने को कहा गया है, ताकि बारिश के दौरान यातायात और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीएम अरुण शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बरसात के समय नदी, नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में इन स्थानों के आसपास जाने या उन्हें पार करने का जोखिम बिल्कुल न लें।उन्होंने बताया कि नूरपुर नगर परिषद ने शहर की प्रमुख नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है, जिससे वर्षा जल की निकासी सुचारु बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कूड़ा-कचरा न फेंकने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि मानसून के दौरान जलभराव और अन्य समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.