Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत हाईवे किनारे मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

सोनीपत  | सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी दिवाकर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने उसकी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की और बाद में शव को हाईवे किनारे फेंक दिया।

शव की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई। इसके साथ ही सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गईं। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले झगड़ा या जबरदस्ती हुई होगी।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि हत्या की वारदात किसी अन्य स्थान पर अंजाम दी गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को हाईवे पर लाकर फेंका गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सोनीपत पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले को हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.