Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तनाव के बीच खामेनेई ने तय किए उत्तराधिकारी, इजराइल बोला- अब नहीं छोड़ेंगे जिंदा

तेहरान | पश्चिम एशिया में ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने किसी भी संभावित युद्ध या उनकी हत्या की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तीन संभावित उत्तराधिकारियों के नाम तय कर दिए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई इस समय एक अत्यंत सुरक्षित गहरे भूमिगत बंकर में रह रहे हैं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक संपर्क पूरी तरह काट दिए गए हैं ताकि उनका ठिकाना ट्रेस न किया जा सके।

बेटे मोजतबा खामेनेई को नहीं मिली जगह

हालांकि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई, जिन्हें लंबे समय से उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। मोजतबा धार्मिक मामलों में सक्रिय हैं और ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स से भी जुड़े हैं। दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी, जो इस दौड़ में सबसे आगे थे, मई 2024 में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। अब खामेनेई ने तीन वरिष्ठ मौलवियों को नामित किया है और स्पष्ट किया है कि उनकी जगह इन्हीं में से कोई एक लेगा।

इजराइल ने दी सख्त चेतावनी: “खामेनेई अब नहीं बचेगा”

इज़राइली रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने शुक्रवार को बेहद कड़ा बयान देते हुए कहा कि खामेनेई को अब “और जीवित नहीं रहने दिया जा सकता।” यह बयान उस समय आया जब एक ईरानी मिसाइल ने तेल अवीव के पास एक अस्पताल को निशाना बनाया और कई नागरिक घायल हुए। कात्ज़ ने कहा,

“एक बुज़दिल तानाशाह जो बंकर में छिपा बैठा है, वह इज़राइल के अस्पतालों और घरों पर मिसाइलें चला रहा है—यह सीधा युद्ध अपराध है और इसकी कीमत उसे चुकानी होगी।”

इज़राइली हमले होंगे और तेज

इज़राइली सैन्य सूत्रों के अनुसार, अब इज़राइल ने तेहरान और अन्य प्रमुख ईरानी ठिकानों को निशाने पर लेने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री कात्ज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उन्होंने सेना को आदेश दिए हैं कि अब ईरान पर हमलों की गति और तीव्रता दोनों को बढ़ाया जाए।

अमेरिका भी युद्ध की तैयारी में

इस तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, B-2 स्टेल्थ बॉम्बर विमानों को मिडवेस्ट एयरबेस से प्रशांत महासागर की ओर उड़ते हुए देखा गया है। इन विमानों के साथ एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर भी थे—जो इंगित करता है कि अमेरिका लंबी दूरी के हमलों की तैयारी में है।

विशेष बात यह है कि B-2 बॉम्बर में GBU-57 बंकर बस्टर बम तैनात किया जा सकता है जो लगभग 30,000 पाउंड वजनी होता है और 200 फीट गहराई तक भूमिगत बंकरों को भी नष्ट कर सकता है। माना जा रहा है कि यह हथियार खामेनेई जैसे अत्यधिक संरक्षित ठिकानों को निशाना बना सकता है।

क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका और गहराई

ईरान और इज़राइल के बीच इस लगातार बढ़ते टकराव ने पश्चिम एशिया में वृहद युद्ध की संभावनाओं को और बल दिया है। खामेनेई के उत्तराधिकारियों की घोषणा और बंकर में छिपे होने की पुष्टि, साथ ही इज़राइल और अमेरिका की मिलिट्री तैयारियों से साफ है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और ज्यादा उग्र रूप ले सकता है। अब दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हैं कि ईरान क्या अगला कदम उठाता है—शांति की दिशा में वार्ता या फिर निर्णायक युद्ध।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...

अंबाला कैंट की टांगरी नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पास से मिले नशे के इंजेक्शन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांगरी नदी में शनिवार देर शाम करीब 25 से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की...

हिसार के तीन गांवों में 106.28 करोड़ की स्मार्ट सिंचाई परियोजना, 971 किसानों को मिलेगा लाभ

Summer express, हिसार। हरियाणा सरकार प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल पर किसानों की निर्भरता कम करने के लिए आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के गावड़, कालावास और सिंघरान गांवों में 106.28 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिंचाई परियोजना...

विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया। हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

रोहतक में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, सीआरपीएफ जवान पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप

Summer express, रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जो सोमबीर की पत्नी थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सोमबीर ने मनीषा पर तेजधार हथियार से कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.