Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ट्रंप बोले मिशन पूरा, सभी विमान सुरक्षित लौटे

वॉशिंगटन/तेहरान |  पश्चिम एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनातनी के बीच अब अमेरिका भी खुलकर मैदान में उतर आया है। अमेरिकी वायुसेना ने शुक्रवार देर रात ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों – फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर सटीक हवाई हमला किया। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सभी अमेरिकी विमान बिना नुकसान के सुरक्षित लौट आए।

ट्रंप का ऐलान – “मिशन सक्सेसफुल, अब समय है शांति का”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारे बी-2 बॉम्बर्स ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। ऑपरेशन के बाद सभी विमान ईरानी सीमा से बाहर निकल चुके हैं और सुरक्षित अपने बेस पर लौट रहे हैं। यह हमारे सैनिकों की क्षमता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। अब वक्त है कि ईरान शांति की राह चुने।”

राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे ट्रंप

इस सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप देश को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने सभी टेलीविजन नेटवर्क्स को अलर्ट पर रखा है। यह संबोधन अमेरिकी समयानुसार रात 10 बजे और भारतीय समय के अनुसार शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रसारित होगा। उम्मीद है कि इस संबोधन में ट्रंप आने वाले दिनों की सैन्य और कूटनीतिक दिशा पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

ईरान की तीखी प्रतिक्रिया – “अब हर अमेरिकी हमारा लक्ष्य”

अमेरिकी हमले के तुरंत बाद तेहरान ने कड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अब क्षेत्र में मौजूद हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक निशाने पर हैं। ईरानी कमांडरों ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की “भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। बंकर बस्टर बमों के इस्तेमाल ने तेहरान को और अधिक उकसा दिया है और ईरानी जवाबी कार्रवाई जल्द देखी जा सकती है।

पश्चिम एशिया में अलर्ट, टकराव बढ़ने की आशंका

अमेरिका ने हमले के तुरंत बाद पश्चिम एशिया में स्थित अपने सभी सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की शुरुआत बन सकता है, जिसमें अन्य शक्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

अब सबकी नजरें ट्रंप के संबोधन और ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या यह संघर्ष अब युद्ध में बदल जाएगा या कूटनीति की कोई खिड़की खुलेगी — आने वाले कुछ घंटे इसका रुख तय करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.