Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

हमीरपुर, समर न्यूज ब्यूरो-:हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक न्यायिक अधिकारी को ही ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोप है कि म्यूचुअल फंड और मनी बैक जैसी योजनाओं में अधिक रिटर्न का झांसा देकर उनसे करीब छह लाख रुपये की ठगी की गई।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय है, जिसे सक्रिय करने के लिए 2,360 रुपये जमा कराने होंगे। अधिकारी ने बताए गए खाते में राशि जमा कर दी। इसके बाद महिला ने एक निवेश योजना में 10,000 रुपये लगाने का सुझाव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।कुछ समय बाद उन्हें अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और एक अन्य महिला ने संपर्क कर खुद को एक फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया। उसने एप्पल एप स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और निवेश के नाम पर उन्हें विश्वास में लेकर कुल मिलाकर करीब छह लाख रुपये निवेश करवा लिए।

बाद में 11 लाख रुपये और निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया। इस पर न्यायिक अधिकारी को संदेह हुआ और उन्होंने योजना की सत्यता के बारे में जानकारी मांगी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंक खाते शिमला जिले के एसबीआई बैंक में होने के कारण बैंक से रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ठगी गई रकम को आरोपियों के खातों में फ्रीज कराने का प्रयास कर रही है, ताकि राशि वापस ली जा सके।एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.