Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्मार्ट मीटर से 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर कोई असर नहीं,उपभोक्ताओं को नहीं होगा नुकसान

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जिला मंडी के नगर निगम टाउन हॉल में स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर सहित कई पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, सेल्फ हेल्प ग्रुप और सिटीजन काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिजली बोर्ड के मंडी परिचालन वृत्त के अधीक्षण अभियंता ईं. अरुण शर्मा, अधिशासी अभियंता ईं. राजेश, सहायक अभियंता ईं. सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता अनुराग पाराशर ने स्पष्ट किया कि राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर से 125 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली की सुविधा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी की जा रही है।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर केवल बिजली की वास्तविक खपत मापने का एक आधुनिक उपकरण है, ठीक उसी तरह जैसे पारंपरिक मीटर होते हैं। इसका टैरिफ, सब्सिडी या बिलिंग नीतियों से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहें तथ्यहीन हैं और गलत जानकारी पर आधारित हैं।

स्मार्ट मीटर केवल खपत मापने का उपकरण, सब्सिडी और टैरिफ में नहीं होगा कोई बदलाव

प्रवक्ता ने कहा कि पुराने मीटरों में कई बार औसत रीडिंग के आधार पर बिल जारी हो जाते थे, जबकि स्मार्ट मीटर में केवल वास्तविक उपयोग के अनुसार ही बिल बनेगा। यदि उपभोक्ता बिजली का उपयोग नहीं करता है तो उसे औसत बिल नहीं आएगा। स्मार्ट मीटर का डेटा स्वतः केंद्रीय डेटा सेंटर तक पहुंचता है, जिससे बिलिंग अधिक पारदर्शी और सटीक होती है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए मौजूदा मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगाने की अनुमति भी दी गई है, ताकि तुलना की जा सके। स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता हर 15 मिनट में अपनी बिजली खपत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।बैठक के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ अनुराग पाराशर ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बचत और आवश्यकतानुसार विद्युत लोड बढ़ाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।बैठक में सोलर योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अंत में प्रवक्ता ने स्मार्ट मीटर में जनता की रुचि के लिए आभार जताया और मंडी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर मिल रहे सकारात्मक सहयोग का स्वागत किया। उन्होंने नगर निगम के मेयर और आयुक्त का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद भी किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.