Facebook-f Youtube X-twitter

परफॉर्मेंस नहीं तो पद नहीं: मंडी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सख्त संदेश

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाया। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे विनय कुमार ने खुले मंच से स्पष्ट कर दिया कि अब संगठन में पद केवल नाम के नहीं, बल्कि काम के आधार पर टिकेंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जिलाध्यक्ष समेत कोई भी पदाधिकारी अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं देता है, तो उसे पद से हटाने में पार्टी कोई संकोच नहीं करेगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन में अब सिफारिश नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस ही नियुक्ति का पैमाना होगी। यदि कोई वरिष्ठ नेता किसी कार्यकर्ता की सिफारिश करता भी है, तो पहले उसकी कार्यक्षमता और संगठन के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। परफॉर्मेंस की पुष्टि के बाद ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है।विनय कुमार ने जानकारी दी कि आगामी दस दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों, जातियों और क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेहनती और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित दायित्व दिए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों का भी गठन किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी पार्टी की तैयारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों पूरी तरह से चुनावों के लिए तैयार हैं। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच किसी भी तरह के मतभेद या नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।

इस अवसर पर विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के सभी कार्यक्रम तय समय पर ही शुरू होंगे। यदि किसी कार्यक्रम का समय 11 बजे निर्धारित है, तो नेता ठीक 11 बजे पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को उससे पहले कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहना होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अनुशासन में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है।प्रदेशाध्यक्ष के इस सख्त रुख से साफ है कि कांग्रेस संगठन में अब जवाबदेही और कार्य संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.