Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहले डबल इंजन का नारा लगाकर जयराम ने लूटा प्रदेश का खजाना, फिर केंद्र ने रोका हिमाचल का पैसा -CM

Mandi, 11 October

शनिवार को मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र और पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने “डबल इंजन” का नारा लगाकर प्रदेश के खजाने को लगातार खाली किया।

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि अब केंद्र ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए हिमाचल के पैसे को रोक रखा है। उन्होंने कहा, “जब प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार थी, तब केंद्र ने भाजपा को खूब पैसा लौटाया, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद हिमाचल की जनता के पैसे पर ताला लगा दिया गया।सीएम ने यह भी कहा कि केंद्र ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में जयराम सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये कम दिया। उनका आरोप है कि हिमाचल के भाजपा नेता ही दिल्ली जाकर प्रदेश के पैसों को रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की एडिशनल बॉरोइंग योजना भी भाजपा नेताओं के दबाव में बंद करवाई गई।

जयराम ठाकुर पर ठेकेदारों को पालने के गंभीर आरोप

सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ने अपने कार्यकाल में 1,000 करोड़ रुपये के भवन बेफिजूल बनवाए, जो आज खाली पड़े हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के गृह विधानसभा में 40 करोड़ रुपये की लागत से बना आईटीआई भवन वर्तमान में सिर्फ 18 छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसका सीधा संकेत है कि हिमाचल के पैसों का दुरुपयोग केवल ठेकेदारों के लिए किया गया।

सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप

सीएम ने भाजपा पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीडिया सेल उनकी वीडियो पर लगातार कमेंट्स की बौछार करता है, लेकिन वे इससे घबराने वाले नहीं हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में जन संपर्क विभाग द्वारा हायर की गई निजी एजेंसी के माध्यम से सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने कोर्ट में भी बयान दिया था।

करसोग में 132.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने करसोग में 132.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्य परियोजनाओं में शामिल हैं:

  • 34.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन
  • 1.67 करोड़ रुपये की लागत से विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय भवन
  • 29.51 लाख रुपये की लागत से पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण
  • 90.11 लाख रुपये का माहूंनाग मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण
  • 71.57 लाख रुपये का मेंहंडी ग्राम पंचायत कार्य
  • 13 लाख रुपये का स्वास्थ्य उपकेंद्र भंथल
  • 32.74 लाख रुपये का ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई-कुफरीधार
  • 13.75 लाख रुपये का संयुक्त कार्यालय भवन पुस्तकालय

सड़क परियोजनाओं में:

  • 31.80 लाख रुपये की भकरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क का उन्नयन
  • 13.18 करोड़ रुपये की खील-भगेलु सड़क उन्नयन
  • 19.75 करोड़ रुपये की खील-भगेलु (कैलोधार-गरजूब) सड़क उन्नयन
  • 11.06 करोड़ रुपये की छलोग-बघेल मार्ग
  • 18.60 करोड़ रुपये की कैलोधार-सैंज सड़क

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.