Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुमका: रघुवर दास का आरोप – “झारखंड में सिंडिकेट चला रही है सरकार, हर विभाग में फैला भ्रष्टाचार”

दुमका। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए झारखंड में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शनिवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में दास ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) से लेकर अंचल कार्यालय तक भ्रष्टाचार की जड़ें फैली हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का कोई भी विभाग घोटालों से अछूता नहीं है — चाहे वह पेयजल विभाग हो, उत्पाद विभाग हो या अन्य कोई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे आईएएस अधिकारी विनय चौबे आज होटवार जेल में हैं।

कोयला, बालू, शराब और जमीन के सिंडिकेट चला रहे हैं सरकार”

दास ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की असल सत्ता हेमंत सोरेन के हाथ में नहीं, बल्कि कोयला, बालू, शराब और जमीन से जुड़े सिंडिकेट के पास है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन सब कुछ इन सिंडिकेट के कब्जे में है।

भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के उदाहरण नहीं”

भाजपा नेता ने दावा किया कि जब-जब झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आया है, तब-तब घोटालों की भरमार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों — चाहे बाबूलाल मरांडी की हो या अर्जुन मुंडा की — के समय भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने नहीं आए।

उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को कमीशनखोरी के आरोप में जेल भेजे जाने को सरकार की नाकामी का उदाहरण बताया। साथ ही बालू घोटाले, कोयला ढुलाई में अनियमितता और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाली गलत नीतियों को भी गंभीर मुद्दा बताया।

ठेकेदारों को योग्यता नहीं, कमीशन के आधार पर काम मिल रहा”

रघुवर दास ने कहा कि इस सरकार में ठेकेदारी और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है। ठेकेदारों को काम देने का आधार उनकी दक्षता नहीं, बल्कि कमीशन बन गया है। उन्होंने कहा कि न आदिवासी और न ही गैर-आदिवासी — किसी को भी इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं बची है।

राज्य की महिलाएं असुरक्षित, कानून व्यवस्था चरमराई”

दास ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब इस सरकार को चुनने के फैसले पर पछता रही है।

जल्द लागू हो पेसा कानून, गांवों में स्थापित हो स्वशासन”

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करने की मांग की, ताकि ग्राम स्तर पर स्वशासन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका मसौदा तैयार है, केवल मंत्रिमंडल की स्वीकृति की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर भाजपा चौपाल कार्यक्रम चला रही है। शनिवार को दुमका में संवाद के बाद रविवार को साहिबगंज के बरहेट में भी जन संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.