Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में सब्जियों से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

करनाल  | करनाल के मेरठ रोड पर एक ट्रक पलटने से अफरा-तफरी मच गई। सब्जियों से भरे इस ट्रक के पलटते ही सड़क पर बोरियां बिखर गईं और ट्रक के डीजल टैंक से तेल रिसने लगा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा बुलाकर ट्रक को सीधा करवाया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ रोड पर बने ब्रेकर पर कहीं भी सफेद पट्टी नहीं लगी थी, जिससे वाहन चालक को चेतावनी नहीं मिली और यह दुर्घटना हुई।

वहीं, जीटी रोड पर नीलोखेड़ी के पास भी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। पलटने के तुरंत बाद हाइवे पर तूड़ी बिखर गई और ट्रैफिक बाधित हो गया। घटना के समय आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन ट्राली की चपेट में नहीं आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को नियंत्रित किया और ट्रैफिक को सामान्य किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा कि ओवरलोड वाहन और सड़क पर बने ब्रेकर पर उचित सुरक्षा संकेत नहीं होने के कारण हादसे की संभावना अधिक रहती है।

दोनों घटनाओं ने हाइवे पर यात्रा कर रहे लोगों को चिंतित कर दिया है। पुलिस ने कहा कि हादसों के पीछे की वजहों का अध्ययन किया जा रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.