Facebook-f Youtube X-twitter

नाबालिग केस में SC सख्त: नाड़ा खोलना मामूली नहीं, गंभीर यौन अपराध है

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक विवादित फैसले को रद्द करते हुए यौन अपराधों को लेकर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी नाबालिग लड़की के कपड़े उतारने या नाड़ा खोलने जैसी हरकत को केवल अश्लीलता या मामूली अपराध नहीं माना जा सकता, बल्कि यह सीधे तौर पर बलात्कार के प्रयास की श्रेणी में आता है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में अपराध की गंभीरता को कम आंकना न्याय की भावना के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाए गए रेप के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराओं को फिर से बहाल कर दिया।

यह मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन खींचकर पुलिया के नीचे ले जाने की कोशिश की थी और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया था। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों पर बलात्कार के प्रयास की धाराएं लगाई थीं। हालांकि मार्च 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह कहते हुए आरोपियों को राहत दे दी थी कि “पायजामे का नाड़ा खोलना” बलात्कार का प्रयास नहीं माना जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस तर्क को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि महिला या बच्ची के कपड़े उतारने का प्रयास यौन हिंसा की स्पष्ट मंशा को दर्शाता है। अदालत ने यह भी कहा कि न्यायिक फैसलों में पीड़िता के दर्द और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझना जरूरी है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी को निर्देश दिया है कि यौन अपराधों की सुनवाई के दौरान जजों के लिए विशेष गाइडलाइंस तैयार की जाएं, ताकि निर्णयों में संवेदनशीलता और पीड़िता के प्रति न्यायपूर्ण दृष्टिकोण बना रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.