Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आजसू प्रमुख सुदेश महतो का झामुमो पर तीखा हमला, कहा– हेमंत सरकार लूट नहीं, अधिकारों की डकैती में व्यस्त

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर झामुमो और मौजूदा हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन की असली लड़ाई आजसू ने लड़ी, जबकि झामुमो ने उस आंदोलन का सौदा किया।

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महतो ने कहा, 1986 से 2000 तक आजसू ने बिना सांसद या विधायक बनाए संघर्ष किया। जबकि मौजूदा हेमंत सरकार जनता के अधिकारों की खुली डकैती में लगी हुई है। इस सरकार ने मात्र छह महीने में ही जनता को निराश कर दिया है। अब वक्त है कि आजसू कार्यकर्ता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लें।

जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की वकालत

सुदेश महतो ने केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

आजसू की मांग है कि जातीय आंकड़ों के आधार पर आरक्षण तय किया जाए ताकि सभी वर्गों को उनका हक मिल सके।

झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है हेमंत सरकार

महतो ने हेमंत सरकार पर झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर सत्ता हासिल की गई, लेकिन अब ‘मइया योजना’ से 6 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए। क्या इसका जवाब कोई देगा?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि
राज्य में भूमि घोटाले चरम पर हैं। एक ही जमीन की कई बार रजिस्ट्री की जा रही है। थानों और सीओ कार्यालयों में असली मालिकों को परेशान किया जा रहा है और फर्जीवाड़ा करने वालों को संरक्षण मिल रहा है।

झारखंड निर्माण में आजसू का रहा है ऐतिहासिक योगदान

पूर्व डिप्टी सीएम ने झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि को याद करते हुए कहा, झारखंड अलग राज्य के गठन में बंगाल और ओडिशा के लोगों की भूमिका भी रही, लेकिन आजसू ने सड़क से संसद तक इस आंदोलन को जिंदा रखा। उसी संघर्ष का परिणाम था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य गठन की घोषणा की।

अब नई सोच के साथ आगे बढ़ेगा झारखंड

समारोह के अंत में महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे झारखंड के पुनर्निर्माण की दिशा में नई सोच और ऊर्जा के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम झारखंड को गुमराह करने वाली ताकतों से मुक्त करें और एक नए युग की शुरुआत करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.