Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब उत्पादकों का शिमला में हल्ला बोल: सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन 

Shimla,Sanju-देश के तीन प्रमुख पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर—के सेब उत्पादकों ने शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFFI) और हिमाचल सेब उत्पादक संघ की संयुक्त आम सभा में बड़ी संख्या में किसान-बागवान शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाई।

बैठक में AFFI के राष्ट्रीय संयोजक और जम्मू-कश्मीर के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार घोषणाओं और वादों में अव्वल है, लेकिन ज़मीन पर उन्हें लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं है।उन्होंने कहा कि खाद, कीटनाशक और फसल बीमा जैसी मूलभूत ज़रूरतों पर भी किसानों को राहत नहीं मिल रही, और अमेरिका के दबाव में भारतीय बाजार को विदेशी सेबों के लिए खोलना देश के बागवानों की आजीविका पर सीधा हमला है।

मांगें:

  • सेब पर आयात शुल्क में कटौती को तुरंत रोका जाए
  • एमएसपी लागू किया जाए
  • किसानों को खाद-कीटनाशकों पर सब्सिडी दी जाए
  • फसल बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाए

तारिगामी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की अनदेखी जारी रखी, तो आंदोलन और तेज़ होगा। इस कड़ी में 9 जुलाई को देशभर की ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें एप्पल फार्मर्स फेडरेशन भी भाग लेगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.