Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में छोटी कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा किए गए हमले के मामले में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, जब वे बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो हमलावर छात्र ही उन्हें उस जगह लेकर गया, जहां बच्ची घायल और बेसुध हालत में पड़ी थी। बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि छात्र ने बच्ची के पिता द्वारा बुलाए जाने का बहाना बनाकर उसे स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था। इसके बाद वहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

परिजनों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल के सभी कैमरों की निगरानी प्रिंसिपल कार्यालय से की जाती है तो इतनी गंभीर घटना किसी की नजर में क्यों नहीं आई। कैमरों में घटना कैद होने के बावजूद समय रहते बच्ची की मदद क्यों नहीं की गई, यह भी जांच का विषय है।

परिजनों के मुताबिक, स्कूल में शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद छात्र बच्ची को पहली मंजिल पर ले गया और उसके साथ मारपीट करता रहा, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी ने समय रहते ध्यान दिया होता तो बच्ची को इतनी गंभीर चोटों से बचाया जा सकता था।

घटना को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की है। कमेटी स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और घटना के दौरान हुई संभावित लापरवाही की जांच करेगी। वहीं, पुलिस भी तीसरी कक्षा के छात्र से हमला करने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की मानसिक स्थिति का आकलन भी करवाया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ  रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...

लुधियाना में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नियमों का पालन करने वाली साइटों को ही मिलेगी मंजूरी

Summer express, लुधियाना । जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रेत-बजरी की ढुलाई के दौरान नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कई अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.