Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज शर्मा के बयान पर कृष्णपाल गुर्जर का पलटवार, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

Summer express, फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने गुर्जर को ‘कूड़ा मंत्री’ कहकर संबोधित किया था। गुर्जर ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज शर्मा और कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाए।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि छोटी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार के भाइयों के लिए मां-बहन की गालियों का इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों को अपनी वाणी पर संयम नहीं है, उनके बयानों पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके बोलने के तरीके से उनके और उनकी पार्टी का चरित्र स्पष्ट होता है।

सत्ता परिवर्तन को लेकर गुर्जर ने कहा कि देश में जब भी सरकार बदलती है तो यह जनता के जनादेश और मताधिकार के माध्यम से होता है। मौजूदा परिस्थितियों में सत्ता परिवर्तन की कोई संभावना दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोध करने के नाम पर किसी को भी देश में अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है। वे अराजकता का माहौल बनाकर देश की तरक्की में बाधा डालना चाहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ  रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...

लुधियाना में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नियमों का पालन करने वाली साइटों को ही मिलेगी मंजूरी

Summer express, लुधियाना । जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रेत-बजरी की ढुलाई के दौरान नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कई अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.