Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने कविंदर गुप्ता,मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया ने दिलाई शपथ

समर एक्सप्रेस /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश को कविंदर गुप्ता के रूप में अपना नया राज्यपाल मिल गया है। शिमला के लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में कविंदर गुप्ता ने प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के सभी छह छंदों के गायन से हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने विधिवत शपथ ली। 

इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।

शपथ लेने के बाद राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि लद्दाख में काम करते हुए उन्हें वहां के विकास कार्यों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहां विकास की गति काफी तेज हुई है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लद्दाख में 10 हजार किलोमीटर से अधिक का दौरा किया और क्षेत्र की समस्याओं और संभावनाओं को नजदीक से जाना।

कविंदर गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें हिमाचल प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है और यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जहां पर्यटन, आतिथ्य और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन संभावनाओं को बेहतर तरीके से विकसित करने की जरूरत है ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा हो चुकी है।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों के भीतर वह हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों का दौरा करेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी युवा है और युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजेंद्र आर्लेकर और शिव प्रताप शुक्ल द्वारा शुरू किए गए जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बतौर राज्यपाल और प्रदेश के विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता पर भी उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।कविंदर गुप्ता ने नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है और इसे खत्म करने के लिए केवल सरकार के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं। समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.