Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटा गंभीर घायल, चालक फरार

Summer Express ,अंबाला |  शहर में हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में पुरानी रेलवे कॉलोनी, अंबाला कैंट निवासी कमलेश (43) पत्नी मनदीप सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे रजत कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बलदेवनगर से अंबाला कैंट स्थित अपने घर लौट रही थीं। उस समय मोटरसाइकिल रजत चला रहा था।

जब वे जेल पुल से आगे ओबराय पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मां-बेटे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

पीड़िता के अनुसार, कार चालक ने वाहन नहीं रोका और मोटरसाइकिल को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ अंबाला कैंट की ओर भाग निकला। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल मां-बेटे को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सोनी अस्पताल, कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। कमलेश अस्पताल में भर्ती रहीं। दुर्घटना में उनकी दाहिनी टांग का घुटना टूट गया।

पीड़िता ने बताया कि हादसा अचानक होने के कारण वे कार का नंबर नोट नहीं कर सकीं। उन्होंने पुलिस से अज्ञात कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.