Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में बनेगा नया बस अड्डा, मिलेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

सोनीपत। जाट जोशी गांव में बनने वाला नया बस अड्डा केवल एक इमारत नहीं होगा, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। रोडवेज विभाग ने पुराने बस अड्डे पर अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा से हो रही परेशानियों को देखते हुए नई योजना में अंडरग्राउंड पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया है।

रोडवेज प्रशासन ने अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर मुख्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। योजना के तहत यात्रियों के निजी वाहनों और स्टाफ की गाड़ियों के लिए भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी, ताकि ऊपरी हिस्से में केवल बसों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर इसे निर्माण नक्शे में शामिल कर लिया जाएगा।

मौजूदा बस अड्डे की सबसे बड़ी समस्या मुख्य द्वार पर अवैध कब्जा और ई-रिक्शा का जमावड़ा है। निकासी गेट के सामने वाहनों की भीड़ के कारण बसों को निकालना मुश्किल हो जाता है और कई बार देवीलाल चौक तक जाम की स्थिति बन जाती है। नए बस अड्डे में इस समस्या से राहत दिलाने की तैयारी है।

यह नया बस अड्डा जाट जोशी गांव में करीब 9.5 एकड़ भूमि पर बनेगा। रोडवेज विभाग ने इसके लिए नगर निगम को लगभग 17 करोड़ रुपये का भुगतान कर जमीन अधिग्रहित की है। जीटी रोड के पास बनने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

नया बस अड्डा शुरू होने के बाद पुराने बस अड्डे को बंद नहीं किया जाएगा। इसे सिटी बस सेंटर में बदला जाएगा, जहां से सोनीपत से दिल्ली बॉर्डर के बीच चलने वाली 50 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। कार्यशाला शिफ्ट होने के बाद यहां ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना है।

रोडवेज जीएम संजय कुमार ने बताया कि मौजूदा बस अड्डे पर अतिक्रमण हटाने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ती है। इसी वजह से नए बस अड्डे में अंडरग्राउंड पार्किंग का सुझाव भेजा गया है, जिससे यह परियोजना अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बन सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.