Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र हाईवे की बदहाल सड़क पर किसानों का गुस्सा, दामला में लगाया जाम

यमुनानगर। यमुनानगर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे की जर्जर हालत से परेशान किसानों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (रतनमान) के बैनर तले किसानों ने सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे से लेकर दामला तक टूटी सड़क को लेकर कुरुक्षेत्र रोड पर जाम लगा दिया। किसानों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।

जाम की वजह से यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

प्रदर्शन के दौरान किसानों से बातचीत करने के लिए एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ और रादौर डीएसपी आशीष चौधरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को सड़क की अस्थायी मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन किसान किसी भी आश्वासन को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत चलती रही।

भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि दामला से यमुनानगर की ओर पंचकूला हाईवे तक करीब एक किलोमीटर सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। किसानों का कहना है कि रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन विभाग लगातार अनदेखी कर रहा है।

किसानों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन ने पिछले वर्ष 15 अगस्त तक सड़क को पूरी तरह ठीक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क सुधार की मांग की थी और पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि सड़क ठीक नहीं हुई तो वे जाम लगाएंगे।

प्रदर्शन में किसान नेता प्रदीप नगला, दीप राणा नंबरदार, मान सिंह मजाफत, महेंद्र कांबोज, चमरोड़ी, यादविंद्र कांबोज जयपुर, सुभाष शर्मा, सतपाल मानकपुर, जसवीर नंबरदार, सुखदेव सिंह, अशोक डांगी, कुलविंद्र सिद्धू, रविंद्रपाल, सुभाष हरतौल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.