Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार पर सरकार के दावे फेल, रिश्वत लेते ASI विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

जालंधर। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के दावों पर सवाल खड़े करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहाली जिले के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) जसवीर सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी सेक्टर-127, मोहाली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी जांच ASI जसवीर सिंह कर रहा था।

चालान पेश करने के बदले मांगे 20 हजार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह मामले का चालान अदालत में पेश करवाने के लिए ASI के पास पहुंचा, तो आरोपी ने इसके बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड भी सुरक्षित कर लिया था।

जाल बिछाकर 15 हजार लेते दबोचा

प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। इसके तहत दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI जसवीर सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस, मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और विजिलेंस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.