Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार (34) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और ट्रेन से अपने पैतृक गांव जा रहा था। इसी दौरान पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में चंडीगढ़ से पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अजय कुमार के रूप में की।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद अजय का बैग और मोबाइल फोन गायब मिले, जबकि उसकी जेब से केवल 150 रुपये ही बरामद हुए। परिजनों का कहना है कि संभव है ट्रेन में उसके साथ लूटपाट हुई हो और विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया गया हो। उन्होंने पुलिस से इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

रेलवे पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि संभव है कि भीड़ के कारण युवक दरवाजे या खिड़की के पास खड़ा रहा हो और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया हो। हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

अजय की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी, जिससे घर का सहारा छिन गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.