यमुनानगर में स्कूल विवाद, छात्रा और मां के साथ अभद्र व्यवहार

Karuna
2 Min Read
Summer Express - यमुनानगर में स्कूल विवाद, छात्रा और मां के साथ अभद्र व्यवहार

Summer Express, यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के बूड़िया क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और उसकी मां के साथ जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल की एक शिक्षिका और संस्था के एक सदस्य पर आरोप लगे हैं।

शिकायत के आधार पर बूड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव शहजादपुर टपरिया निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है और उक्त स्कूल में अध्ययनरत है।

आरोप है कि परीक्षा के दौरान शिक्षिका ने बिना किसी स्पष्ट कारण के छात्रा का पेपर छीन लिया और करीब आधे घंटे बाद उसे अपमानजनक तरीके से वापस फेंक दिया। इस घटना से आहत छात्रा घर पहुंचते ही रोने लगी और परिजनों को पूरी जानकारी दी।

परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे, जहां प्राचार्य ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, जब छात्रा की मां दोबारा स्कूल पहुंचीं, तो संस्था के सदस्य राम गुप्ता ने उन्हें प्राचार्य कक्ष में बुलाया, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले के समाधान को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और छात्रा की मां के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *