नई नियमावली के साथ अनाज मंडी में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - नई नियमावली के साथ अनाज मंडी में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

Summer express,अम्बाला -: अंबाला की अनाज मंडी में अब फसलों की खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नए और सख्त नियम लागू किए हैं। इन नियमों की जानकारी देने के लिए मार्किट कमेटी बोर्ड के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने आगामी खरीद सीजन के लिए की गई व्यवस्थाओं और बदलावों की विस्तार से जानकारी दी।

जसविंदर सिंह ने बताया कि किसानों के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब जिस किसान के नाम पर फसल का पंजीकरण होगा, उसी किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए मंडी के दोनों गेटों के साथ-साथ हैफेड कार्यालय में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि पहचान की प्रक्रिया पूरी तरह से सटीक और पारदर्शी हो सके।इसके अलावा, अब फसल लेकर आने वाले हर ट्रैक्टर पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी होगा। इससे गेट पास प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी एंट्री को रोका जा सकेगा।गेट पास जारी करने के समय को भी निर्धारित कर दिया गया है। अब रोजाना सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ही गेट पास बनाए जाएंगे। वहीं मंडी में लिफ्टिंग का कार्य रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा, जिससे पूरे सिस्टम में संतुलन और कार्य की निरंतरता बनी रहे।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी में कई सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। यहां अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा पीने के साफ पानी, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और किसान भवन में रुकने की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।चेयरमैन जसविंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करें, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *