Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट अटका, जमीन बिना ठेकेदार को ढाई करोड़ भुगतान

Summer Express ,गुरुग्राम | गुरुग्राम नगर निगम की एक महत्वाकांक्षी मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस जमीन पर पार्किंग निर्माण होना था, वह नगर निगम को औपचारिक रूप से हस्तांतरित भी नहीं हुई थी, इसके बावजूद ठेकेदार को करीब 2.49 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया।

सदर बाजार क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास प्रस्तावित इस मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की अनुमानित लागत करीब 49.03 करोड़ रुपये बताई गई थी। योजना का उद्देश्य शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को कम करना और बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध कराना था। हालांकि, ठेका दिए जाने के छह साल बाद भी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

दस्तावेजों के अनुसार इस परियोजना का ठेका 12 फरवरी 2020 को मैसर्स नानू राम गोयल एंड कंपनी को दिया गया था। प्रस्तावित योजना के तहत यहां तीन बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पांच मंजिल का आधुनिक पार्किंग ढांचा बनाया जाना था, जिसमें लगभग 378 चार पहिया और 144 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा विकसित की जानी थी।

लेकिन जमीन से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी न होने के कारण परियोजना की शुरुआत ही नहीं हो सकी। इसके बावजूद जनवरी 2020 में ठेकेदार को मशीनरी मोबिलाइजेशन के नाम पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया। इस भुगतान को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक जिस जमीन पर यह पार्किंग बननी है, वह करीब 3700 गज क्षेत्र में फैली है और इसके लिए निगम पहले ही लगभग 43.66 करोड़ रुपये जमा कर चुका है। इसके अलावा यहां मौजूद पुरानी इमारत को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को करीब 17 लाख रुपये भी दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दोबारा टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बिना जमीन उपलब्ध हुए ठेका देने और अग्रिम भुगतान करने की पूरी प्रक्रिया की जांच होना जरूरी है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यदि पुराना ठेकेदार तय समय में काम शुरू नहीं करता है तो उससे दी गई राशि की वसूली की जाएगी और परियोजना के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.